May 23, 2023 स्वर्णकार सभा के चुनाव सम्पन्न, चिंरजीलाल सर्वसम्मति से बने प्रधान

फतेहाबाद: स्वर्णकार सभा की आम सभा गत दिवस धर्मशाला रोड़ स्थित स्वर्णकार सेवा सदन धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान राजेन्द्र सोनी ने की। बैठक में सभी सदस्य मौजूद थे। बैठक में स्वर्णकार समाज से जुड़े अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में स्वर्णकार सभा के वर्ष 2020-21 के लिए सर्वसम्मति से आम चुनाव करवाए गए। बैठक में चिंरजी लाल को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। चिंरजी लाल ने प्रधान चुने जाने पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बाद में नवनियुक्त प्रधान चिंरजी लाल ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सुनहरी लाल देवाल को सचिव, गौरव वर्मा को सहसचिव, कृष्ण कुमार अगरोहिया को वरिष्ठ उपप्रधान, सुरेंदर जाखोद, मदन लाल जोड़ा व रिंकू डांवर को संयुक्त उपप्रधान, सुरेंद्र तोसवाड़ को कोषाध्यक्ष, सुनील मौसूण को सह कोषाध्यक्ष, नरेश सोनी, पुष्प राज व राजेंद्र वर्मा को कानूनी सलहाकार, विनोद सोनी को मिडिया प्रभारी तथा राजेन्द्र वर्मा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। 

About Us - Media Jagat Welcome to About Us Pइन्टरनेट, ऐसा साधन, जिसने संसार को इतना छोटा कर दिया कि वह एक जेब में समां जाए और इतना व्यापक भी कि दिमाग के द्वार परत-दर-परत खुल जाए। इन्टरनेट जगत में इसी व्यापकता को संजोए नवीनतम रूप में प्रस्तुत है मीडियाजगत...

Tags

Quick Links

© All Rights Reserved | Developed by Alorina Infotech