December 22, 2024 "लोहङी बेटियों के नाम कार्यक्रम" 12 जनवरी को अरोडवंश धर्मशाला में: विनोद अरोड़ा

फतेहाबाद: सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा लगातार 12 वां लोहड़ी बेटियों के नाम कार्यक्रम 2024 मे जन्मी बच्चियो की पहली लोहङी का आयोजन 12 जनवरी को अरोडवंश धर्मशाला में सुबह 10 से 1 बजे तक बड़ी धूमधाम व पूरी रीती-रिवाज के साथ आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी संस्था अध्यक्ष विनोद अरोङा ने देते हुए बताया कि उनकी संस्था द्वारा लगातार 2012 से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है अभी तक उनकी संस्था 20 हजार से अधिक बच्चियों की पहली लोहङी मना चुकी है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों को सम्मान देना है। संस्था ने यह कार्यक्रम उस समय शुरू किया था जब भ्रूण हत्या व लड़कियों को शिक्षा से वंचित रखा जाता था। संस्था के वर्षो से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के सार्थक परिणाम आज समाज में नजर आने लगे हैं।संस्था महिला सम्मान के लिए शादियों मे व्यर्थ दिखावापन,दहेज प्रथा एवं सेरोगेसी के ऊपर भी अपना अभियान चला रही है।  संस्था महिला विंग संरक्षक श्रीमती वीना भ्याना ने भी कहा कि महिलाएं आज किसी भी पक्ष में पुरुषों से कम नहीं है और वह देश विकसित देश कहलाते हैं। जहां महिलाओ की भागीदारी पुरुषों से अधिक होती है और भारत को विकसित देश बनाने के लिए सरकारे भी अग्रसर है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था जहां 12 जनवरी को बच्चियों की पहली लोहड़ी मनाकर उन्हें व उनके अभिभावकों को सम्मान दे रही है। वहीं 10 वर्ष से ऊपर की बच्चियों को नृत्य व अन्य गतिविधियां भी समय दर समय निशुल्क सिखलाई जाती है। उन्होंने  अभिभावकों से अपील की  जिनकी भी बच्ची का जन्म 2024 में हुआ है वह अपनी बच्ची की पहली लोहङी 12 जनवरी 2025 को अरोडवंश धर्मशाला में आकर धूमधाम से मनाये और इन बच्चियों को सम्मान स्वरूप जो सर्टिफिकेट दिया जाता है उसे बच्चों के प्राइवेट अस्पताल में दिखाने पर एक वर्ष तक ओपीडी फीस में विशेष छूट मिलती है एवं बच्ची को प्रथम दाखिले में भी विभिन्न स्कूलों द्वारा छूट दी जाती है।

About Us - Media Jagat Welcome to About Us Pइन्टरनेट, ऐसा साधन, जिसने संसार को इतना छोटा कर दिया कि वह एक जेब में समां जाए और इतना व्यापक भी कि दिमाग के द्वार परत-दर-परत खुल जाए। इन्टरनेट जगत में इसी व्यापकता को संजोए नवीनतम रूप में प्रस्तुत है मीडियाजगत...

Tags

Quick Links

© All Rights Reserved | Developed by Alorina Infotech