January 31, 2025 सड़क सुरक्षा का संदेश देने निकली "ज़िन्दगी"

–सामाजिक संस्था ज़िन्दगी ने आरटीओ विभाग के आह्वान पर निकाली जागृति रैली
फतेहाबाद: सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ज़िन्दगी संस्था ने अध्यक्ष हरदीप सिंह के नेतृत्व में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। यह रैली आरटीओ कार्यालय से लाल बत्ती चौक तक निकाली गई, जिसे आरटीओ संजय बिश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में बड़ी संख्या में संस्था पदाधिकारियों, सदस्यों ने भाग लिया। "सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन", "हेलमेट लगाओ, जीवन बचाओ" जैसे संदेशों के साथ शहरवासियों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। संस्था के पदाधिकारियों ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए। साथ ही वाहन चालकों को बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, यातायात सिग्नलों का पालन और शराब पीकर गाड़ी न चलाने जैसे नियमों का पालन बेहद जरूरी है। इस रैली का उद्देश्य लोगों को सड़क पर सतर्कता बरतने और सुरक्षित यात्रा करने के प्रति प्रेरित करना था।
आरटीओ संजय बिश्नोई ने कहा कि यातायात नियमों के प्रति जागरूकता से ही सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर प्रशांत शर्मा, सुरेन्द्र नायक, संजय सैन, राधेश्याम जांगड़ा, संदीप नरूला, डॉक्टर परमजीत सिंह, विक्की भद्रेचा, अनिल कंबोज, रोहित बेनीवाल, दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

About Us - Media Jagat Welcome to About Us Pइन्टरनेट, ऐसा साधन, जिसने संसार को इतना छोटा कर दिया कि वह एक जेब में समां जाए और इतना व्यापक भी कि दिमाग के द्वार परत-दर-परत खुल जाए। इन्टरनेट जगत में इसी व्यापकता को संजोए नवीनतम रूप में प्रस्तुत है मीडियाजगत...

Tags

Quick Links

© All Rights Reserved | Developed by Alorina Infotech