May 20, 2024 राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेष नाथ पहुंचे फतेहाबाद के श्री रघुनाथ मंदिर में

फतेहाबाद। उज्जैन मध्य प्रदेश से राज्यसभा संसद बाल योगी उमेश नाथ आज सिरसा से दौरा करते हुए फतेहाबाद पहुंचे और यहां श्री रघुनाथ मंदिर में माथा टेककर भगवान श्री रघुनाथ के दर्शन किए। मंदिर में पहुंचने पर सभा प्रधान एवं भाजपा नेता टेकचंद मिढ़ा द्वारा उनका स्वागत किया गया व आशीर्वाद लिया। इस दौरान बाल योगी जी ने मंदिर परिसर परिक्रमा की और मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि श्री रघुनाथ जी का दर्शन करके मन को प्रसन्नता मिली, फतेहाबाद में करीब 30 वर्ष पहले आए थे। यहां पास ही गोगामेड़ी गोरखटीला है, वहां कई बार आए। रघुनाथ जी से प्रार्थना है कि सनातन की सुरक्षा और जो बुनियादे हैं, वो निरंतर मजबूत व सुरक्षित बनें। अब भारत में लोकतंत्र का एक बड़ा यज्ञ चल रहा है। उसमें पूरे देश वासी प्रसन्नता से आहुति देने को आतुर हैं। उसी को लेकर आज पूरे भारत का भ्रमण जारी है। इस देश में पिछले 70 वर्षों से सनातन की रक्षा और सुरक्षा, उसकी बुनियाद व्यवस्थित हो, ऐसा कोई संकल्प नहीं लिया। लेकिन अब 10 वर्षों से इस संकल्प पर काम चल रहा है। काशी विश्वनाथ, अयोध्या, मथुरा, अवंतिकापुरी सहित कई जगहों पर प्रभु की इच्छा से कार्य निरंतर चल रहे हैं। सिरसा ही नहीं पूरे हरियाणा के 22 जिलों का भ्रमण चल रहा है। अब आखिरी दौर में हिसार, जींद व नरवाना जाएंगे। माहौल अच्छा देखने को मिला है।

उन्होंने कहा कि राजनीति और धर्म में सांमज्स्य बैठाना हमारे देश की प्राचीन परंपरा रही है। देश के ऋषि मुनि देश के राजाओं को सत्धर्म और अहिंसा पर चलने के लिए संकल्पित कराते थे। अब उसी परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए पीएम मोदी ने काम किया। आज देश के सभी धर्माचार्य, संत महात्मा उनके साथ काम करने को तैयार हैं। राजनीतिक और धार्मिक सभी एक दूसरे के पूर्ण हैं। इस अवसर पर सुनील आहुजा, ओमप्रकाश सरदाना, कैलाश बतरा, मोहन लाल नारंग, भीमसेन नारंग, नरेश सरदाना, उमंग सरदाना, पवन नारंग, हंसरा ग्रोवर, दीवानचंद नागपाल, मोनू बजाज, भारत बजाज, पंडित राकेश शर्मा, बहन आत्म देवी, इंद्रा नागपाल, चंद्रभान नागपाल, प्रदीप नारंग, रजत टुटेजा सहित अनेक लोग मौजूद थे। 

About Us - Media Jagat Welcome to About Us Pइन्टरनेट, ऐसा साधन, जिसने संसार को इतना छोटा कर दिया कि वह एक जेब में समां जाए और इतना व्यापक भी कि दिमाग के द्वार परत-दर-परत खुल जाए। इन्टरनेट जगत में इसी व्यापकता को संजोए नवीनतम रूप में प्रस्तुत है मीडियाजगत...

Tags

Quick Links

© All Rights Reserved | Developed by Alorina Infotech