May 13, 2023 श्री रघुनाथ मंदिर में श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ

फतेहाबाद : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रघुनाथ मंदिर में कार्तिक मास के उपलक्ष्य में श्रीरामचरित मानास पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसमें सैंकड़ों साधक शामिल हुए। श्रीरामचरित मानस का पाठ के दौरान पुजारी राकेश शर्मा पूरे कार्तिक मास के दौरान संगीतमय पाठ करेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रधान टेकचन्द मिढ्ढा ने बताया कि प्रति वर्ष श्रीराम चरित मानस का संगीतमय पाठ रखा जाता है। उन्होंने बताया कि यह पाठ आज से शुरू हुआ है, जिसका भोग 8 नवम्बर को डाला जाएगा। यह पाठ का समय सुबह 6 बजे रखा गया है। उन्होंने बताया कि शरद् पूर्णिमा के मौके पर आज मंदिर में खीर का प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर पर कैशियर ओमप्रकाश सरदाना, उप प्रधान कैलाश बत्रा, हंसराज ग्रोवर, भीमसेन नारंग, मोहन नारंग, चंद्रभान नागपाल, सुनील एडवोकेट, भगत गुरदियाल कथूरिया, अनिल सरदाना, हंसराज रेल्हन, रमेश कुमार, नरेंद्र टुटेजा, किट्टू बजाज, शिव दयाल नारंग तथा हरबंस लाल सहित सैंकड़ो साधक व भक्तगण मौजूद थे। 

Volup amet magna clita tempor. Tempor sea eos vero ipsum. Lorem lorem sit sed elitr sed kasd et

Tags

Quick Links

© Your Site Name. All Rights Reserved. Designed by HTML Codex