December 18, 2024 सरकार की अनदेखी अडिय़ल रवैया के कारण सडक़ों पर उल्टी झाड़ू लेकर उतरे सफाई कर्मचारी

  1. फतेहाबाद। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सरकार के अडिय़ल रवैया और सफाई कर्मचारियों को पक्का ना करने के विरोध में नगरपरिषद फतेहाबाद के कर्मचारियों द्वारा मंगलवार को शहर में उल्टी झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और मानी गई मांगों को तुरंत लागू करने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने संघ की मांगों को नहीं माना तो कर्मचारी प्रदेशभर में आंदोलन को तेज करने पर मजबूर होंगे। इससे पूर्व नगरपरिषद कार्यालय में कर्मचारी संघ इकाई फतेहाबाद की बैठक प्रधान नरेश राणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सचिव ओमप्रकाश लोट ने किया।
  1. कर्मचारी नेता ओम प्रकाश लोट ने बताया कि नगरपालिका कर्मचारी संघ की रोहतक में हुई राज्य स्तरीय कन्वेंशन में सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लेकर अपनाए जा रहे अडिय़ल रवैये पर रोष जताया गया और प्रदेशभर में आंदोलन का ऐलान किया गया था। राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर मंगलवार को कर्मचारी हाथों में उलटे झाडू लेकर सडक़ों पर उतरे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 7 अगस्त को प्रदेश सरकार के साथ नगरपालिका कर्मचारी संघ की बातचीत हुई थी। इस बातचीत में सरकार के अधिकारियों ने संघ ने अनेक मांगों को माना था लेकिन इन्हें अभी तक लागू नहीं किया गया है, जिससे प्रदेशभर के नगरपरिषद-नगरपालिका कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी जींद के एकलव्य स्टेडियम में महर्षि वाल्मिकी जयंती अवसर पर भी सभी सफाई कर्मचारियों का मानदेय 26000 से 27000 बढ़ाने की घोषणा की थी लेकिन आज तक किसी कर्मचारी की एक रुपए तक की बढ़ोतरी नहीं हुई है। यह सरकार झूठे जुमेबाजों की सरकार हैं। बार-बार झूठी घोषणाएं करके कर्मचारियों का मजाक बनाया जा रहा है लेकिन अब कर्मचारी इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर समय रहते सरकार ने सफ़ाई कर्मचारियों से किए वायदे लागू नहीं किए तो सभी सफाई कर्मचारी इसके बाद 9 व 10 जनवरी को 12-12 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। इस मौके पर जिला सचिव विजय ढाका, वीरू रत्ति, राजाराम,संजू रति डोर टू डोर प्रधान प्रताप सिंह सहित अनेक कर्मचारियों ने संबोधित किया।

About Us - Media Jagat Welcome to About Us Pइन्टरनेट, ऐसा साधन, जिसने संसार को इतना छोटा कर दिया कि वह एक जेब में समां जाए और इतना व्यापक भी कि दिमाग के द्वार परत-दर-परत खुल जाए। इन्टरनेट जगत में इसी व्यापकता को संजोए नवीनतम रूप में प्रस्तुत है मीडियाजगत...

Tags

Quick Links

© All Rights Reserved | Developed by Alorina Infotech