May 23, 2023 दीनदयाल उपाध्याय के बलिदानों को भुलाया नहीं जा सकता: नेहा मित्तल

फतेहाबाद: वरिष्ठ भाजपा नेत्री, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती नेहा मित्तल के प्रतिष्ठान पर पंडित दीनदयाल उपाधयाय की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाधयाय की फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्रीमती नेहा मित्तल ने पं. दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पंडित जी का जन्म 25 सितम्बर 1916 को हुआ था। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सच्चे चिन्तक और संगठनकर्ता थे तथा इसके साथ ही वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने बताया कि वे एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। वे जनसंघ के माध्यम से ही राजनीति में आए। उन्होंने भारत माता की सेवा करने में अपना पूरा जीवन अर्पित कर दिया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज देश की जनता उनके कार्यों से प्रेरणा पाते हैं। कार्यक्रम में अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर सुरेन्द्र मित्तल, अपूर्व अग्रवाल, शुभम मित्तल, हार्दिक बड़ोपलिया, राधेश्याम गर्ग, प्रयास गुप्ता, आकाश सिंह एवं सुभाष सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति आदि मौजूद थे। 

Volup amet magna clita tempor. Tempor sea eos vero ipsum. Lorem lorem sit sed elitr sed kasd et

Tags

Quick Links

© Your Site Name. All Rights Reserved. Designed by HTML Codex