December 18, 2024
सौरभ चौधरी व नरेश सरदाना का व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत
फतेहाबाद: फतेहाबाद के पुराने बस स्टैंड पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक सौरभ चौधरी व भाजपा के जिला व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक एवं इंडस्ट्री एसोसिएशन प्रधान नरेश सरदाना के पहुंचने पर व्यापारियों ने बुक्का भेंट कर जोरदार स्वागत किया। व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक सौरभ चौधरी ने कहा कि व्यापारियों के सहयोग से हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। इसके लिए वे सभी व्यापारियों का धन्यवाद करते है। इस मौके पर उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने व्यापरियों को आश्वासन दिया कि वे मुं यमंत्री से मिलकर उनकी समस्याओं को समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर कई व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर सौरभ चौधरी को मांग पत्र सौंपा। जिसपर उन्होंने कहा कि वे मुयमंत्री नायब सैनी से मिलकर उनकी मांगों को पूरा करवाएंगे। सौरभ चौधरी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार में व्यापारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी और हर व्यापारी की समस्याओं को समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश में सभी जिलों में जाकर व्यापारियों भाईयों का हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में अहम योगदान देने पर उनका धन्यवाद कर रहे है। इस अवसर पर विनोद मैहता, राजेश मोंगा, कुलदीप सिंह सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा फतेहाबाद, दीपक टांटिया, मुलखराज चावला, पार्षद रमेश गिल्होत्रा, विजय गोयल, राधेश्याम नारंग, इन्द्रजीत कुब्बा, डा. पृथ्वी मताना, कृष्ण बिश्नोई, अरोडवंश महासभा के प्रधान मोहरीराम ग्रोवर, किरयाणा एसोसिएशन के प्रधान अनिल ग्रोवर, चेयरमैन नरेश टीटू, महेश गोयल, सब्जी मंडी प्रधान सीताराम, अनिल न बरदार, मोनू सैनी, विकास सैनी, महेश गोयल सहित व्यापारी मौजूद थे।