May 03, 2024 नेहा मित्तल, सीमा गैबीपुर व सरोज सिहाग ने संयुक्त रूप से ली कार्यकर्ताओं की बैठक

फतेहाबादः गत दिवस भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की एक आवश्यक बैठक का आयोजन जिला प्रधान श्रीमती नेहा मित्तल की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें लोकसभा संयोजक सीमा गैबीपुर व कलस्टर प्रभारी सरोज सिहाग उपस्थित रही। बैठक में भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर की बहन दया रानी एवं भाभी उषा तंवर भी विशेष तौर पर मौजूद रहीं। बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती नेहा मित्तल, सीमा गैबीपुर एवं सरोज सिहाग ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी मेहनत व ताकत लगा दें ताकि 100 प्रतिशत मतदान सम्पन्न करवाया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपते हुए कहा कि बूथ लेवल पर घर-घर जाकर अभियान चलाना होगा व पार्टी प्रचार को तूफानी गति प्रदान करनी होगी तथा लोगों को भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास कार्य गिनवाते हुए प्रचार अभियान को तेज करना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ जीतना मतलब चुनाव जीतना के मन्त्र केे साथ काम करना होगा। बैठक में सभी संयुक्त रूप से कहा कि इस बार भाजपा 400 पार के नारे के साथ चुनाव जीतेगी तथा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने समस्त शक्ति केेन्द्र प्रमुखों को विभिन्न जिम्मेवारियां सौंपी। इस मौके पर नगर परिषद उपप्रधान श्रीमती सविता टुटेजा, पार्षद नीलांश शर्मा, डा. सुमन बजाज, पूनम सिंगला सहित पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं शक्तिकेन्द्र प्रमुख उपस्थित थे।

Volup amet magna clita tempor. Tempor sea eos vero ipsum. Lorem lorem sit sed elitr sed kasd et

Tags

Quick Links

© Your Site Name. All Rights Reserved. Designed by HTML Codex