January 04, 2026 Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा की महिलाओं के लिए खुशखबरी! अब 1 लाख नई महिलाओं को भी मिलेंगे 2100 रुपये महीना, जानें क्या हैं 3 नई शर्तें

चंडीगढ़ | Media Jagat News Desk ✍️

हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा धमाका करते हुए 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना' (Lado Lakshmi Yojana) का विस्तार कर दिया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश की 1 लाख से ज्यादा नई महिलाओं की किस्मत चमकने वाली है। अब इन महिलाओं को भी हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता का सीधा लाभ मिलेगा।

सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं किसी पर निर्भर न रहें और आत्मनिर्भर बनें।

✅ पुरानी लाभार्थियों को नहीं होगी दिक्कत

सबसे पहले यह स्पष्ट कर दें कि जिन महिलाओं को पहले से इस योजना का लाभ मिल रहा है (जिनकी पारिवारिक आय 1 लाख रुपये सालाना तक है), उनका पैसा नहीं रोका गया है। उन्हें पहले की तरह 2100 रुपये मिलते रहेंगे। यह नया बदलाव नई महिलाओं को जोड़ने के लिए किया गया है।

🔥 अब इन्हें भी मिलेगा लाभ: जुड़ीं 3 नई श्रेणियां

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, सरकार ने योजना का विस्तार करते हुए 3 नई श्रेणियों को इसमें शामिल किया है। इन नई श्रेणियों के लिए पारिवारिक आय की सीमा 1 लाख 80 हजार रुपये (1.80 Lakh) सालाना से कम होनी चाहिए। ध्यान रहे, यह लाभ अधिकतम 3 बच्चों तक ही मिलेगा।

जानिए कौन सी हैं वो 3 नई शर्तें जिनसे आप भी पा सकती हैं 2100 रुपये महीना:

1️⃣ होनहार बच्चों की माताएं (Meritorious Students)

अगर आपकी पारिवारिक आय 1.80 लाख से कम है और आपका बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़ता है। यदि वह बच्चा 10वीं या 12वीं कक्षा में 80% से ज्यादा नंबर लाता है, तो उसकी मां को इनाम के तौर पर लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।

2️⃣ निपुण बच्चे, सशक्त मां (NIPUN Mission)

जिन परिवारों की आय 1.80 लाख से कम है, अगर उनके बच्चे (कक्षा 1 से 4 तक) भारत सरकार के 'निपुण मिशन' (NIPUN Bharat Mission) के तहत अपनी कक्षा के स्तर की पढ़ाई में दक्षता (Grade Level Proficiency) हासिल कर लेते हैं, तो उन बच्चों की माताओं को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा।

3️⃣ कुपोषण को हराने वाली माताएं (Health & Nutrition)

यह श्रेणी सबसे खास है। अगर 'पोषण ट्रैकर' में कोई बच्चा पहले कुपोषित (Malnourished) या एनीमिया का शिकार था, लेकिन मां की मेहनत और देखभाल से वह बच्चा स्वस्थ होकर 'ग्रीन जोन' (Healthy Zone) में आ जाता है, तो सरकार ऐसी जागरूक माताओं को सम्मान के रूप में 2100 रुपये का लाभ देगी।


Also Read this news:

Haryana Police Bharti 2026: खाकी वर्दी का सपना होगा पूरा! 11 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन, HSSC चेयरमैन ने किया बड़ा ऐलान

About Us - Media Jagat Welcome to About Us इन्टरनेट, ऐसा साधन, जिसने संसार को इतना छोटा कर दिया कि वह एक जेब में समां जाए और इतना व्यापक भी कि दिमाग के द्वार परत-दर-परत खुल जाए। इन्टरनेट जगत में इसी व्यापकता को संजोए नवीनतम रूप में प्रस्तुत है मीडियाजगत...

Tags

Quick Links

© All Rights Reserved | Developed by Alorina Infotech