December 07, 2025
Big Breaking: UHBVNL कर्मचारियों की मुख्यालय में एंट्री पर पाबंदी, काम के लिए अब करना होगा ये काम
चण्डीगढ़: हरियाणा सरकार ने एक आदेश जारी कर बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों पर पाबंदी लगा दी है। यह पाबंदियां उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVNL) के कर्मचारियेां और अधिकारियों के मुख्यालय में आने को लेकर हैं। सरकार द्वारा जारी इन आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVNL) के क्षेत्रीय कार्यालयों, उप-मंडलों, मंडलों, जोनों और मुख्यालयों में कार्यरत कोई भी कर्मचारी या अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं आ सकेगा। सरकार द्वारा आदेश में यह भी साफ कहा गया है कि यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी को निगम के मुख्यालय स्तर के अधिकारियों से संपर्क करना हो तो वह व्यक्तिगत रूप से आने के बजाय टेलीफोन या ई-मेल का उपयोग करे। सरकार का कहना है कि इससे प्रशासनिक कार्यों में मुख्यालय स्तर पर अनावश्यक भीड़ और व्यवधान से बचा जा सकेगा। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVNL) के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन आदेशों का पूरी गंभीरता से पालन करें और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से भी पालन कराएँ। निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों की अवहेलना पर कार्रवाई की जा सकती है।
Also Read this news
शेयर बाजार में बड़ा क्रेश आने की सम्भावना, जानें क्या हो सकते हैं कारण
"बिजली विभाग और हरियाणा सरकार के अन्य विभागों से जुड़ी हर ट्रांसफर और प्रमोशन की खबर सबसे पहले Media Jagat पर पढ़ें।"