December 06, 2025 Fatehabad News: श्री रघुनाथ मंदिर में शिव पुराण कथा संपन्न, स्वामी दिव्यानंद ने दिया व्यावहारिक जीवन का ज्ञान

फतेहाबाद । श्री रघुनाथ मंदिर फतेहाबाद में आयोजित श्री शिव पुराण कथा यज्ञ का समापन करते हुए पूज्य गुरूदेव डॉ. स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने कहा कि जीवन बड़ा महत्वपूर्ण है, इसे व्यर्थ में बर्बाद न करो। अंतर बाहर दोनों को पवित्र रखो। केवल बाहर की प्रगति ही नहीं मन बुद्धि को भी स्वस्थ बनाओ। पूजा पाठ के साथ-साथ मन बुद्धि को भी पढ़ो, केवल सुविधाएं ही नहीं सद्गुण भी चाहिए। दूध तो वही है, इसमें नींबू डाल दो तो यह फट जाएगा। इसमें क्षोभ बना रहेगा और यदि थोड़ा दही डालकर इसकी दही बनाकर मंथन करके घी निकाल लोगे तो दीपक जलाकर सारा घर प्रकाश से भर सकोगे। विवेकी बुद्धि से जीवन में प्रकाश होता है। शिव के ज्योतिर्मय स्वरूप के प्रकट होने का यही अर्थ है। जीवन बाहर से भले ही सक्रिय हो किंतु भीतर से शांत होना चाहिए। आज इस अवसर पर भगवान महादेव के ज्योतिर्मय स्वरूपों का विधि पूर्वक पूजन हुआ। मुख्य यजमान कैलाश बतरा-बिंदु बतरा ने परिवार सहित पूजन किया। नन्हें शिव भक्त अयांश चौधरी द्वारा बड़े सुंदर और शुद्ध रूप से शिव तांडव स्त्रोत का पाठ हुआ। किट्टी बतरा ने सपरिवार शिवार्चन किया। इस अवसर पर राजेश मेहता, रामराज मेहता, ओमप्रकाश सरदाना, वन्जुल बत्रा, कनिष्क बत्रा ने भी महाराज श्री का आशीर्वाद लिया।

About Us - Media Jagat Welcome to About Us इन्टरनेट, ऐसा साधन, जिसने संसार को इतना छोटा कर दिया कि वह एक जेब में समां जाए और इतना व्यापक भी कि दिमाग के द्वार परत-दर-परत खुल जाए। इन्टरनेट जगत में इसी व्यापकता को संजोए नवीनतम रूप में प्रस्तुत है मीडियाजगत...

Tags

Quick Links

© All Rights Reserved | Developed by Alorina Infotech