December 27, 2025
फतेहाबाद: चार साहिबजादों की शहादत को नमन, पूर्ण सोसायटी ने लगाई 'दूध की छबील', भाजपा जिलाध्यक्ष ने की सेवा की सराहना
फतेहाबाद | Media Jagat Religious Desk
Fatehabad Latest News: दशम पातशाही श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबजादों की महान शहादत और बलिदान को याद करते हुए पूरा देश नतमस्तक है। इसी कड़ी में फतेहाबाद (Fatehabad) में भी श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला।
शहर की सामाजिक संस्था पूर्ण सोसायटी (रजि.) फतेहाबाद यूनिट ने गुरुद्वारा साहिब गुरुनानकपुरा के पास एक विशाल छबील लगाकर संगत को गर्म दूध और बिस्कुट का प्रसाद वितरित किया।
सोसायटी के प्रेजिडेंट सन्नी बंसल के कुशल नेतृत्व और फतेहाबाद यूनिट प्रेजिडेंट पायल चक्रवर्ती की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी सेवादारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कड़ाके की ठंड के बीच करीब ढ़ाई घंटे तक सैकड़ों राहगीरों और श्रद्धालुओं को गर्म मीठा दूध और बिस्कुट वितरित किए गए।
इस धार्मिक आयोजन में बतौर मुख्यातिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे। सन्नी बंसल और पायल चक्रवर्ती ने टीम के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
शहादत को प्रणाम: प्रवीण जोड़ा ने साहिबजादों की शहादत को प्रणाम करते हुए कहा कि, "साहिबजादों द्वारा धर्म की रक्षा और मातृभूमि की सेवा के लिए दिया गया बलिदान हम सभी को सदैव धर्म, नैतिकता और देशभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।"
सोसायटी की सराहना: उन्होंने पूर्ण सोसायटी द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य की सराहना की और सेवादारों का उत्साहवर्धन किया।
ये गणमान्य रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, अमृतपाल खुम्बर, गांव करनौली से सरपंच परमवीर और तरूण मैहता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इन सेवादारों ने दिया योगदान 
सेवा कार्य में सोसायटी के सदस्यों और स्थानीय दुकानदारों ने भी पूरा सहयोग दिया। इनमें मुख्य रूप से: संयम कुमार, हर्ष नागपाल, राजकमल, पुनित ग्रोवर, दिव्या ग्रोवर, राहुल कुमार, विकास कुमार, सुदर्शन नरुला, जोनी गहलोत, अमनदीप सेठी, आर्यन ग्रोवर (ग्रोवर वाटर कैम्पर), कविता गहलोत, हरगुन सेठी, लवण्या गहलोत, आदित्य, कीर्तन सेठी, नवदीप नरुला और हितेन नरुला शामिल रहे।