Featured

1449

December 14, 2025 Weather Update: सावधान! अगले 3 दिन भारी पड़ेंगे, बारिश-बिजली और घने कोहरे का अलर्ट जारी – जानिए अपने राज्य का हाल

नई दिल्ली (Media Jagat Desk) अपडेटेड: 14 दिसंबर, 2025  

Weather Update भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों के लिए ताजा चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। 17 दिसंबर तक देश के विभिन्न राज्यों में बारिश, बर्फबारी और कड़ाके की ठंड (Cold Wawe) का ट्रिपल अटैक देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की सक्रियता के कारण पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा।


पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का अलर्ट

IMD के ताजा अनुमान के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 17 दिसंबर तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। 


अंडमान में बारिश और बिजली गिरने की आशंका

सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि द्वीपीय क्षेत्रों में भी मौसम खराब रहेगा। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 17 दिसंबर तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने यहाँ कुछ स्थानों पर बिजली गिरने (Lightning) और तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया है।


मैदानी इलाकों में कोहरे (FOG) का 'ब्लाइंड' अटैक

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड के साथ-साथ कोहरे ने भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में यहाँ 16 से 17 दिसंबर के दौरान सुबह के समय 'घना से बहुत घना कोहरा' (Dense Fog) छाए रहने की आशंका है, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो सकती है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी सुबह के समय कोहरे की चादर लिपटी रहेगी नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।


मध्य भारत में शीतलहर (Cold Wawe) की वापसी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में तापमान तेजी से गिरेगा। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा प्रभावित क्षेत्र रहेगा। तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे जा सकता है।

Media Jagat की सलाह: बदलते मौसम और घने कोहरे को देखते हुए वाहन चलाते समय फॉग लाइट्स का उपयोग करें और गर्म कपड़ों का विशेष ध्यान रखें।

About Us - Media Jagat Welcome to About Us इन्टरनेट, ऐसा साधन, जिसने संसार को इतना छोटा कर दिया कि वह एक जेब में समां जाए और इतना व्यापक भी कि दिमाग के द्वार परत-दर-परत खुल जाए। इन्टरनेट जगत में इसी व्यापकता को संजोए नवीनतम रूप में प्रस्तुत है मीडियाजगत...

Tags

Quick Links

© All Rights Reserved | Developed by Alorina Infotech