December 11, 2025 Fatehabad News: अनीता बाई बनीं नई जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, संभाला पदभार

 फतेहाबाद: गत दिवस स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की जारी की गई प्रमोशन लिस्ट में डिप्टी डीईओ-कम-डीपीसी श्रीमती अनीता बाई का प्रमोशन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद के पद पर किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती संगीता बिश्नोई एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी दयानन्द सिहाग ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनको प्रमोशन की बधाई दी। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती संगीता बिश्नोई ने आज विधिवत रूप से उन्हें जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के पद पर पदभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर जिलाभर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट किए। डीईओ श्रीमती बिश्नोई ने बताया कि श्रीमती अनीता बाई पहले से ही फतेहाबाद में डिप्टी डीईओ-कम-डीपीसी के पद पर कार्यरत रहीं हैं तथा उन्होंने बहुत अच्छे तरीके से अपनी जिम्मेदारियों को निभाया है। श्रीमती अनीता बाई ने जिला शिक्षा अधिकारीएवं समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया तथा विश्वास दिलाया कि हरियाणा सरकार ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी दी है, वे अपनी पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से निभाएंगी।

About Us - Media Jagat Welcome to About Us इन्टरनेट, ऐसा साधन, जिसने संसार को इतना छोटा कर दिया कि वह एक जेब में समां जाए और इतना व्यापक भी कि दिमाग के द्वार परत-दर-परत खुल जाए। इन्टरनेट जगत में इसी व्यापकता को संजोए नवीनतम रूप में प्रस्तुत है मीडियाजगत...

Tags

Quick Links

© All Rights Reserved | Developed by Alorina Infotech