December 17, 2025
Haryana New District: 193 साल बाद खत्म हुआ वनवास! हांसी बना हरियाणा का 23वां जिला, CM नायब सैनी का ऐतिहासिक ऐलान
हांसी/हिसार | (Media Jagat Desk) दिनांक: 17 दिसंबर, 2025
Hansi Becomes 23rd District of Haryana: हरियाणा के मानचित्र पर एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव हुआ है। 16 दिसंबर 2025 की तारीख इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी (Hansi) को हरियाणा का 23वां जिला घोषित कर दिया है। यह सिर्फ एक प्रशासनिक घोषणा नहीं, बल्कि हांसी के लोगों के 193 साल लंबे संघर्ष की जीत है।
हांसी की विकास रैली में सीएम सैनी ने जैसे ही यह ऐलान किया, पूरा शहर जश्न में डूब गया। आइये जानते हैं कि आखिर क्यों खास है हांसी और कैसे 1832 में खोया हुआ सम्मान इसे 2025 में वापस मिला।
बहुत कम लोग जानते हैं कि हांसी का इतिहास हिसार से भी पुराना है।
साल 1803: जब अंग्रेजों ने इस क्षेत्र पर कब्जा किया, तो हांसी को ही प्रशासनिक मुख्यालय (जिला) बनाया गया था।
साल 1832: अंग्रेजी हुकूमत ने हांसी से जिले का दर्जा छीनकर हिसार में मिला दिया था।
आज करीब 2 सदी बाद, हांसी ने फिर से एक स्वतंत्र प्रशासनिक इकाई (Independent Administrative Unit) के रूप में अपनी पहचान हासिल की है।
हिसार के 6 टुकड़े, अब हांसी अलग
हिसार जिला, जो कभी क्षेत्रफल में बहुत विशाल था, पिछले 53 सालों में कई बार विभाजित हुआ है।
1972: भिवानी अलग हुआ।
1975: सिरसा जिला बना।
1997: फतेहाबाद का गठन हुआ।
2016: भिवानी से अलग होकर चरखी दादरी बना।
2025: अब हिसार से अलग होकर हांसी नया जिला बना है।
बाबा फरीद की कर्मभूमि और ऐतिहासिक महत्व
इतिहासकार प्रो. महेंद्र सिंह के अनुसार, हांसी शहर की स्थापना वर्ष 735 में हुई थी, जबकि हिसार 1354 में बसाया गया था। यह शहर सूफी संत बाबा फरीद (शेख फरीद) की कर्मभूमि भी रहा है, जो हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक थे। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी भी उन्हें बहुत श्रद्धा से देखते थे। हांसी का 'बड़सी गेट' और यहाँ का किला आज भी उस गौरवशाली अतीत की गवाही देता है।
बाबा फरीद की कर्मभूमि और ऐतिहासिक महत्व
1966: हरियाणा गठन के समय केवल 7 जिले थे (गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रोहतक, करनाल, अंबाला, जींद, हिसार)।
बंसीलाल सरकार: सबसे ज्यादा 6 जिले बनाए।
देवीलाल सरकार: 4 नए जिले बनाए।
मनोहर लाल सरकार: चरखी दादरी (22वां जिला) बनाया।
नायब सिंह सैनी सरकार: हांसी (23वां जिला) बनाया।
Media Jagat का नज़रिया: जिला बनने के बाद अब हांसी में लघु सचिवालय (Mini Secretariat), पुलिस लाइन और अन्य जिला स्तरीय कार्यालय बनेंगे, जिससे क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।