December 16, 2025
Haryana Holidays 2026: हरियाणा सरकार ने जारी किया 2026 का हॉलिडे कैलेंडर, रविवार को पड़ रही है दिवाली, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
स्थान: चंडीगढ़/हरियाणा | (Media Jagat Desk) दिनांक: 16 दिसंबर, 2025
Haryana Government Holidays List 2026: हरियाणा सरकार के मानव संसाधन विभाग (Human Resources Department) ने साल 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर (Gazetted Holidays) जारी कर दिया है। 16 दिसंबर 2025 को जारी इस अधिसूचना के मुताबिक, राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों के लिए छुट्टियों की स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर यह है कि कई त्योहार शुक्रवार या सोमवार को पड़ रहे हैं, जिससे उन्हें 'लॉन्ग वीकेंड' (Long Weekend) का मजा मिलेगा। हालांकि, कुछ बड़े त्योहार शनिवार और रविवार को पड़ने से निराशा भी हाथ लगी है। सरकारी दफ्तर 124 दिन बंद रहेंगे। इनमें 104 शनिवार-रविवार, 20 गजटेड हॉलिडे हैं। दिवाली-महाशिवरात्रि समेत 8 गजटेड हॉलिडे शनिवार और रविवार को पड़ रही हैं। साल में 241 दिन सरकारी दफ्तर खुलेंगे। इसके अलावा 13 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडेज घोषित किए गए हैं। सरकारी कर्मचारी साल में 3 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे ले सकता है। इन्हें मिलाकर कुल 137 दिन की छुट्टियां तय की गई हैं। साल के 365 दिन में से 228 दिन काम कामकाज होगा। प्रदेश से जुड़े सभी सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को ये आदेश मानने होंगे। ये दिवस सामाजिक, ऐतिहासिक और महापुरुषों से जुड़े महत्वपूर्ण अवसर हैं, जिन्हें कैलेंडर में केवल विशेष दिवस के रूप में मनाया जाएगा, न कि गजटेड या सार्वजनिक छुट्टी के रूप में।
रविवार को मनेगी दिवाली, शनिवार को स्वतंत्रता दिवस
साल 2026 के कैलेंडर में सबसे बड़ा झटका दिवाली और स्वतंत्रता दिवस को लेकर लगा है। सरकार द्वारा जारी नोट के अनुसार:
दिवाली (8 नवंबर) रविवार को है।
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) शनिवार को है।
महाशिवरात्रि (15 फरवरी) और हरियाणा डे (1 नवंबर) भी रविवार के दिन पड़ रहे हैं।
चूंकि ये त्योहार पहले से ही छुट्टी वाले दिन (शनिवार/रविवार) आ रहे हैं, इसलिए इन्हें सार्वजनिक छुट्टियों (Public Holidays) की मुख्य सूची से अलग रखा गया है।
इन छुट्टियों पर मिलेगा 'लॉन्ग वीकेंड'
साल 2026 की शुरुआत ही अच्छे नोट पर हो रही है:
गणतंत्र दिवस (26 जनवरी): सोमवार को है, यानी शनिवार-रविवार के बाद लगातार तीसरी छुट्टी।
गांधी जयंती (2 अक्टूबर): शुक्रवार को है, जिसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलेगी।
क्रिसमस (25 दिसंबर): शुक्रवार को है, जिससे साल का अंत भी लॉन्ग वीकेंड के साथ होगा।
2026 की प्रमुख सरकारी छुट्टियां (Gazetted Holidays List)
| त्योहार/अवसर | तारीख | दिन |
| गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी | सोमवार |
| होली | 4 मार्च | बुधवार |
| राम नवमी | 26 मार्च | गुरुवार |
| महावीर जयंती | 31 मार्च | मंगलवार |
| डॉ. अंबेडकर जयंती | 14 अप्रैल | मंगलवार |
| ईद-उल-जुहा (बकरीद) | 27 मई | बुधवार |
| जन्माष्टमी | 4 सितंबर | शुक्रवार |
| दशहरा | 20 अक्टूबर | मंगलवार |
| गुरु नानक देव जयंती | 24 नवंबर | मंगलवार |
कर्मचारी ले सकेंगे 3 वैकल्पिक छुट्टियां (Restricted Holidays)
अधिसूचना के शेड्यूल-II के अनुसार, सरकारी कर्मचारी प्रतिबंधित छुट्टियों (Restricted Holidays) की सूची में से अपनी पसंद की कोई भी 3 छुट्टियां चुन सकते हैं। इसमें प्रमुख हैं:
गुड फ्राइडे: 3 अप्रैल (शुक्रवार)
करवा चौथ: 29 अक्टूबर (गुरुवार)
छठ पूजा: 15 नवंबर (रविवार)
गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस: 14 दिसंबर (सोमवार)
हरियाणा सरकार की यह अधिसूचना मुख्य सचिव द्वारा 16 दिसंबर 2025 को जारी की गई है।
Please see Haryana Government Holiday official Letter
Attachment
1765899563_Haryana-Govt-Holidays-calendar-mediajagat.pdf