February 08, 2026 फतेहाबाद के गीता मंदिर में 17 फरवरी से शुरू होगा 'श्री महाशिवपुराण कथा ज्ञान यज्ञ', जानें पूरा कार्यक्रम

फतेहाबाद (Media Jagat Desk|: शहर के मॉडल टाउन स्थित श्री गीता भवन मंदिर के वार्षिक उत्सव को इस बार बेहद भव्य तरीके से मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगामी 17 फरवरी से 21 फरवरी तक चलने वाले इस 5 दिवसीय धार्मिक महोत्सव में 'श्री महाशिवपुराण कथा ज्ञान यज्ञ' का विशेष आयोजन किया जाएगा।

श्रद्धालु उमंग सरदाना ने कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए बताया कि पूज्य चरण परमार्थ मूर्ति डॉ. स्वामी दिव्यानंद महाराज भिक्षु के सानिध्य में यह ज्ञान यज्ञ संपन्न होगा। भक्ति के साथ-साथ इस महोत्सव में जनसेवा का भी संकल्प लिया गया है, जिसके तहत नेत्र चिकित्सा और स्वास्थ्य जागरूकता शिविर भी लगाए जाएंगे।

महोत्सव का पूरा शेड्यूल:

  • 17 फरवरी: सुबह 9 बजे कलश स्थापना, श्री महाप्रभु युगल पादुका पूजन, 10 बजे ध्वजारोहण, शिव जलाभिषेक और श्री हनुमत पूजन के साथ महोत्सव का आगाज होगा। शाम को 3 से 6:30 बजे तक  महाशिवपुराण माहात्म्य और अरुणेश्वर महादेव प्राकट्य महोत्सव मनाया जाएगा।

  • 18 फरवरी: शाम 3 से 6:30 बजे तक मां भगवती प्राकट्य महोत्सव और पार्वती मंगल का आयोजन होगा। अन्धकार से प्रकाश की ओर तथा जड़ता से चेतान्यता की ओर एक अन्तर्यात्रा कार्यक्रम होगा।

  • 19 फरवरी: शाम 3 से 6:30 बजे तक गणपति प्राकट्य महोत्सव और द्वादश ज्योतिर्लिंग माहात्म्य गणपति से गुणतंत्र की ओर विशेष 'अंतर्यात्रा' कार्यक्रम होगा।

  • 20-21 फरवरी: सुबह के समय 9 से 11 बजे तक 'श्री गीता महायज्ञ' और शाम को शाम 3 से 6:30 बजे तक द्वादश ज्योतिर्लिंग तथा रामेश्वरम महादेव ज्योतिर्लिंग उत्सव (कांवड़ यात्रा ) मनाया जाएगा। 21 फरवरी को श्री गीता बिहारी युगल पादुका पूजन, अश्तोत्त्र्शत्नामार्च्नाम एवम पुष्पाभिषेक और दिव्य आरती के बाद 'ब्रह्मभोज' के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

निशुल्क चिकित्सा शिविर: धार्मिक अनुष्ठानों के बीच 20 फरवरी को सुबह 10 बजे से निशुल्क सामान्य चिकित्सा शिविर लगेगा। वहीं, शाम 6 बजे 'मंथन आई हेल्थ केयर' के सहयोग से नेत्र जांच शिविर आयोजित होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद शर्मा मोतियाबिंद, काला मोतिया और डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसे रोगों पर परामर्श देंगे।

Also Read This News:

Sarkari Naukri 2026: SBI, रेलवे और Hartron में निकली बंपर भर्तियां! 25,000+ पदों पर मौका, देखें फरवरी की Top 5 सरकारी नौकरियां

About Us - Media Jagat Welcome to About Us इन्टरनेट, ऐसा साधन, जिसने संसार को इतना छोटा कर दिया कि वह एक जेब में समां जाए और इतना व्यापक भी कि दिमाग के द्वार परत-दर-परत खुल जाए। इन्टरनेट जगत में इसी व्यापकता को संजोए नवीनतम रूप में प्रस्तुत है मीडियाजगत...

Tags

Quick Links

© All Rights Reserved | Developed by Alorina Infotech