February 20, 2026 चित्रकूट: भरतकूप के प्राचीन राम जानकी मंदिर में बड़ी चोरी, भगवान के 8 चांदी के मुकुट पार

चित्रकूट (Media Jagat): धर्मनगरी चित्रकूट के सुप्रसिद्ध और आस्था के केंद्र भरतकूप स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर में बीती रात चोरों ने एक बड़ी दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़कर भगवान राम दरबार के 8 कीमती चांदी के मुकुट चोरी कर लिए हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

कटर से काटी कुंडी, महंत को नहीं लगी भनक

मंदिर के महंत लवकुश दास के अनुसार, वारदात गुरुवार रात की है। चोरों ने बड़ी चालाकी से मुख्य द्वार का ताला तोड़ा और कुंडी को कटर से काटकर अंदर दाखिल हुए। हैरानी की बात यह है कि महंत पास के ही कक्ष में सो रहे थे, लेकिन उन्हें आहट तक नहीं मिली। शुक्रवार सुबह जब पुजारी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तब टूटा हुआ ताला और बिखरा सामान देखकर चोरी का पता चला।

डेढ़ किलो से ज्यादा चांदी ले उड़े चोर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के कुल आठ चांदी के मुकुट समेट लिए। चोरी गए चांदी के मुकुटों का कुल वजन लगभग 1 किलो 700 ग्राम बताया जा रहा है। हालांकि, हनुमान जी का मुकुट सुरक्षित बच गया है।

पुलिस जांच और सुरक्षा पर सवाल

घटना की सूचना मिलते ही भरतकूप थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

बता दें कि इस मंदिर में साल 1980 में भी चोरी हो चुकी है। घनी आबादी और पास में दुकानें होने के बावजूद ऐसी वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भरतकूप धाम का धार्मिक महत्व

भरतकूप वही पवित्र स्थान है जहाँ त्रेता युग में भरत जी, भगवान राम के राज्याभिषेक के लिए सभी तीर्थों का जल लेकर आए थे। राम जी के वनवास से लौटने से मना करने पर उन्होंने वह जल यहीं के कूप (कुएं) में विसर्जित कर दिया था, जिसे आज 'भरतकूप' के नाम से पूजा जाता है।

Also Read This News

Delhi-Meerut RRTS: इंतजार खत्म! 22 फरवरी को पीएम मोदी देंगे 'नमो भारत' का तोहफा; सराय काले खां से सीधे मोदीपुरम तक भरेगी रफ्तार


About Us - Media Jagat Welcome to About Us इन्टरनेट, ऐसा साधन, जिसने संसार को इतना छोटा कर दिया कि वह एक जेब में समां जाए और इतना व्यापक भी कि दिमाग के द्वार परत-दर-परत खुल जाए। इन्टरनेट जगत में इसी व्यापकता को संजोए नवीनतम रूप में प्रस्तुत है मीडियाजगत...

Tags

Quick Links

© All Rights Reserved | Developed by Alorina Infotech