January 21, 2025
श्रीराम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर भजन संध्या 22 जनवरी को
फतेहाबाद: 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर की पहली वर्षगांठ श्री रघुनाथ मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मंदिर सभा के प्रधान टेकचंद मिढ्ढा ने बताया कि 22 जनवरी को सांय 4 बजे से रात्रि साढे 9 बजे तक श्रीराममय भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुकेेश राही, परविंदर पलक, अमित मुंजाल व उमंग सरदाना अपने मधुर भजनों से माहौल को राममय बनाएंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में लाड़ला खाटू वाले का श्रीश्याम परिवार का विशेष सहयोग रहेगा तथा मंच संचालन राजकुमार मदान करेंगे। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।